इस राज्य में इंडिया गठबंधन में पड़ सकती है दरार, विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के फुल मूड में है कांग्रेस

हरियाणा. चुनावी नतीजे आने के बाद इंडिया गठबंधन में दरार पड़ने लगी है। जहां पहले ही दिल्ली और राजस्थान में इंडिया गठबंधन अलग-थलग पड़ गया है। वहीं, अब हरियाणा में भी इंडिया गठबंधन टूटने की कागार पर है। इंडिया गठबंधन को लेकर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला किया है कि हरियाणा में पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। वह राज्य में अकेले चुनाव लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने आगे कहा कि हमें हरियाणा को बचाना है बदलाव लाना है।