टारगेट 400 था, लेकिन 300 भी नहीं छू सके… मोदी कैबिनेट के 4 मंत्री भी हार गए चुनाव; जिसने राहुल को हराया था, उसे किशोरी ने किया धराशायी

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि, बीजेपी और एनडीए गठबंधन का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा है। 400 का लक्ष्य रखने वाला गठबंधन 300 सीटें भी नहीं हासिल कर सका। पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल चार मंत्री भी चुनाव हार चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अमेठी से स्मृति ईरानी और चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, बिहार में आरा से राज कुमार सिंह और झारखंड में खूंटी से अर्जुन मुंडा को हार का सामना करना पड़ा है।

Random Image

स्मृति को किशोरी लाल ने हराया

2019 में राहुल गांधी को हराकर सांसद बनने वाली स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री भी रहीं, लेकिन 2024 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्मृति को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल ने 167196 वोट से हराया। किशोरी लाल ने 539228 वोट हासिल किए। वहीं, स्मृति ईरानी 372032 वोट ही हासिल कर सकीं। किशोरी लाल ने 54.99 फीसदी वोट हासिल किए और सांसद चुने गए। वहीं, स्मृति ईरानी 37.94 फीसदी वोट ही हासिल कर सकीं। बहुजन समाज पार्टी के नन्हें सिंह चौहान ने 3.52 फीसदी वोट हासिल किए और तीसरे नंबर पर रहे।

बिरेंद्र सिंह से हारे डॉ. महेंद्र नाथ

उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट पर बिरेंद्र सिंह ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडे को 21565 वोट से हराया। डॉ. महेंद्र नाथ को 452911 वोट मिले, जबकि बिरेंद्र सिंह को 474476 वोट मिले। बिरेंद्र ने 42.5 फीसदी वोट शेयर हासिल किया। वहीं, डॉ. महेंद्र का वोट शेयर 40.57 फीसदी रहा। बसपा उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार मौर्य ने 159903 वोट हासिल किए। उनका वोट शेयर 14.32 फीसदी रहा।

राज कुमार सिंह भी हारे

बिहार की आरा लोकसभा सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी के सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह को हरा दिया। राज कुमार सिंह को 457663 वोट मिले और उनका वोट शेयर 42.76 फीसदी रहा। वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी के सुदामा प्रसाद को 517195 वोट मिले और उनका वोट शेयर 48.32 फीसदी रहा। सुदामा ने 59519 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

खूंटी से अर्जुन मुंडा भी हारे

झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के काली चरण मुंडा ने 149675 वोट से हराया। काली चरण ने 54.62 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 511647 वोट हासिल किए। वहीं, अर्जुन मुंडा 38.64 फीसदी वोट शेयर के साथ 361972 वोट ही हासिल कर सके।

इन्हें भी पढ़िए -कांग्रेस का विकास भी नहीं आया काम… देश के टॉप टेन में 9वें नंबर पर है यह प्रत्याशी.. 8 बार विधायक और अब सांसद!

इंडिया गठबंधन का कॉन्फिडेंस! कल पीएम उम्मीदवार की चर्चा… अब इनसे हाथ मिलाने की तैयारी, उद्धव ठाकरे की ये है प्लानिंग? शाम होने वाली है खास!

छत्तीसगढ़: पहले रखी शर्त, फिर मिला टिकट… और एक बार फिर हो गया कब्जा.. लेकिन पिछड़ गए, चिंता की तो बात है!

छत्तीसगढ़ में अभेद किला नही भेद पायी कांग्रेस… 2 मुख्यमंत्री पहले कभी इस सीट से थे सांसद.. भाजपा की बादशाहत बरकरार