
रांची..झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया..वे लंबे समय से अस्वस्थ से और उन्हें 19 जुलाई 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था..शिबू सोरेन झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पिता थे..
झारखंड की सियासत में शिबू सोरेन को गुरुजी के नाम से जाना था..उन्होंने आदिवासी समुदाय को शोषण से मुक्ति दिलाने 1970 के दशक में आंदोलन शुरू किया था..शिबू सोरेन ने अपने पिता सोबरन मांझी की हत्या के बाद सामाजिक और राजनीतिक संघर्षों से जूझते हुए 1973 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी..उन्होंने बिहार से अलग कर झारखंड राज्य बनाने के लिए भी संघर्ष किया था..
साल 2000 में उनका संघर्ष सफल हुआ..झारखंड को बिहार से अलग कर नया राज्य बनाया गया..सोरेन दुमका लोकसभा क्षेत्र से 8 बार सांसद चुने गए..तीन पर वे राज्यसभा सांसद भी रहे..इसके साथ वे झारखंड के तीन बार सीएम रहे..उनके सीएम का कार्यकाल विवादों में भी रहा..शिबू सोरेन केंद्र सरकार में कोयला मंत्री भी रहे..इस दौरान कोयला घोटाले की गूंज के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था!