Home हमारा छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर भाजपा कार्यालय में नगर व ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन प्रभारी...

भाजपा कार्यालय में नगर व ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन प्रभारी श्रीवास्तव बोले- अपना बूथ हो सबसे मजबूत यही जीत का मूल मंत्र हैं।

अंबिकापुर…भाजपा संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव अपने चार दिवसीय सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। उन्होंने आज यानी की गुरुवार 28 मई को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में अंबिकापुर नगर तथा अंबिकापुर ग्रामीण मंडल की बैठक ली। भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई।

भाजपा संगठन प्रभारी ने मंडल की बैठक में शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, अपना बूथ हो सबसे मजबूत जीत का यही मूल मंत्र हैं। बूथ के कार्यकर्ता ही पार्टी को चुनाव में जीत दिलाते हैं। बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण से ही भाजपा यहां तक पहुंची हैं। मंडल के पदाधिकारी बूथ से लगातार जीवंत संपर्क बना कर रखें। 30 जून तक सभी बूथों में गठन व बैठकें सम्पन्न करनी हैं। आगे उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में कॉंग्रेस के खिलाफ़ माहौल बना हुआ हैं। भूपेश सरकार के रोज नए नए घोटाले सामने आ रहे हैं। यह सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी हैं। हमें बस जनता के बीच जाना हैं।

आगे उन्होंने गौठानों की हालत पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के गौठानों में भूपेश सरकार ने भारी भ्रस्टाचार किया हैं। हम जिस गौठान में गए वहां गाय तो क्या गोबर भी हमें नहीं मिले। कॉंग्रेस को इस चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएगी। इसके अलावा बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम केशवर राजवाडे ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दीपक तोमर व ग्रामीण महामंत्री विवेक सिंह ने किया।



इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देव नाथ पैकरा ,अंबिकेश केशरी, मंजूषा भगत, विनोद हर्ष, विकास पांडे, मनोज गुप्ता, आलोक दुबे, अभिषेक शर्मा, विश्वविजय तोमर, नकुल सोनकर, मनीष सिंह, शैलेश सिंह, निश्चल सिंह, नीलेश सिंह, रिंकू वर्मा, संजय राजवाडे,वीरेंद्र बघेल, अजय प्रताप सिंह, प्रेमा नंद तिग्गा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!