मिशन 2024: इस लोकसभा में बीजेपी को क्यों सता रहा हार का डर…PM, HM, CM, डिप्टी CM, केंद्रीय मंत्री, विधायक, सांसद, दर्जनों केबिनेट मंत्रीयो ने झोंक दी हैं पूरी ताकत…!

जांजगीर-चांपा (संजय यादव)- छत्तीसगढ़ में अगर किसी लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बीजेपी के स्टार प्रचारकों का दौरा हुआ है तो वह हैं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र। यह लोकसभा सीट पूरे प्रदेश में एकमात्र SC रिजर्व सीट हैं। जिसके चलते भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व की नजर इस लोकसभा पर जमी हुई हैं। हालांकि, लगातार तीन बार से भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा सीट को जीतते आ रही हैं। बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत इस लोकसभा पर झोंक दी हैं। जांजगीर चांपा लोकसभा में आखिरकार बीजेपी को किस बात की डर सता रहा हैं। जब केंद्र व राज्य सरकार ने जनता के लिए अच्छा काम किया हैं।तो जनता पर भरोसा रखना होगा। लेकिन, इस लोकसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी गंभीर हैं। इस सीट में पूरी ताकत बीजेपी ने झोंक दी हैं। किसी तरह भी इस सीट को भाजपा अपने हाथ नहीं गवाना चाह रही हैं।

इसे भी पढ़िए – Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी का शानदार मौका, जानें कितने घटे दाम

केंद्रीय नेतृत्व की बात करें तो प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विधायक,सांसद एवं प्रदेश के दर्जनों कैबिनेट मंत्रीयो का दौरा इस लोकसभा में हो रहा हैं और पूरी ताकत से जनता के पास अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इससे यही अनुमान लगाया जा सकता हैं अंदर खाने की खबर बीजेपी के लिए अच्छी नहीं हैं। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि, इस लोकसभा में दोनों पार्टी में कांटे की टक्कर हैं। किसी एक पार्टी का एक तरफा माहौल नहीं दिखाई दे रहा हैं। जांजगीर चांपा लोकसभा में मोदी लहर का खास असर होते नहीं दिख रहा हैं।

इसे भी पढ़िए -ये शादी कार्ड हैं या ATM, पहली बार देखकर चकरा जाएगा सिर, देखिए तस्वीर

वजह यह भी हो सकता हैं कि, इस लोकसभा में आठ विधानसभा हैं और सभी आठ विधानसभा में कांग्रेस के विधायको का कब्जा हैं। इस लिहाज से विधानसभा में माहौल कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रहा हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा इस लोकसभा में हो रहा हैं। जिसके चलते माहौल और टाइट हो गया हैं। कोई भी एक पार्टी की ओर झुकाव नहीं दिख रहा हैं। दोनों पार्टीयो के कार्यकर्ता भारी जोश में नजर आ रहे हैं। हालांकि, मतदाता अभी खामोश हैं। 7 मई को मतदान हैं, 4 जून को रिजल्ट आना हैं। देखना होगा कि, जनता के विश्वास पर कौन खरा उतरता हैं।

इसे भी पढ़िए – जब बच्चे ने माधुरी दीक्षित को कहा आंटी, इसके बाद क्या हुआ पढ़ लीजिए…ऐसा था ‘धक-धक गर्ल’ का रिएक्शन