छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री से मिलने का समय नही मिलने पर..भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किए 2 ट्वीट..प्रदेश की सियासत में हलचल!..

रायपुर..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने का मन बना चुके भाजपा प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री द्वारा समय नही दिए जाने को लेकर एक बार फिर सियासी पारा गर्म हो गया है..भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री द्वारा मिलने का समय नही दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है..

बता दे कि कुछ दिन पूर्व कोरोना काल मे प्रदेश के हालातों को लेकर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने की मंशा जाहिर करते हुए..मुख्यमंत्री से समय मांगा था..लेकिन मुख्यमंत्री ने वर्चुअल मीटिंग के लिए..प्रदेश के भाजपा नेताओं को लिंक भेजा था..जिसके बाद से सियासी गलियारे में हलचल पैदा हो गई है..

वही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल लिंक भेजे जाने को लेकर एक के बाद एक 2 ट्वीट किए है..