जाने कैसा होगा राममंदिर, सोने का सिंहासन और शिखर, चांदी से सजेगा सिंहद्वार

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सोने और चांदी से बनी भव्य मंदिर में विराजमान हो ऐसी कल्पना देश के राम भक्त कर रहे हैं। दरअसल अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने के बाद से लगातार करोड़ों रुपए ही नहीं बल्कि सोने और चांदी को भी भेंट कर रहे हैं। माना जा रहा है अब तक बड़ी मात्रा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को चांदी और सोना मिल चुका है। तो वहीं जैसे-जैसे भव्य मंदिर निर्माण का कार्य आगे बढ़ रहा है। उसी तरह राम भक्त भगवान के गर्भगृह से लेकर मंदिर के मुख्य द्वार और शिखर को सोने और चांदी से सजाने के लिए एक बार फिर दानदताओं ने खजाना खोल दिया है।

मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री रामलला के सोने के सिंघासन पर विराजमान हो इसके लिए महाराष्ट्र के एक बिजनेसमैन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से बनाने वाले रामलला के सिंहासन पर सोने का पत्तर लगाए जाने की अनुमति मांगी है। और उच्च शिखर को भी सोना से जड़ित बनाए जाने के लिए कई दानदाता सामने आए हैं।

तो वहीं अब राम मंदिर के सिंहद्वार को चांदी से रजतमंडित बनाए जाने के लिए हरिद्वार के काशी मठ पीठाधीश्वर स्वामी संयम तीर्थ महाराज 200 किलो चांदी लेकर अयोध्या पहुंच गए हैं। जिसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित करेंगे। तो वहीं उनके शिष्य अतुल कुमार का दावा है कि मंदिर में भगवान के विराजमान होने के बाद रामलला को सोने का हार भी समर्पित किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की माने तो भगवान श्री राम लला का जो आसन है उस पर सोना लगाया जाएगा और शिखर में भी सोना लगने की संभावनाएं अधिक हैं।