कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट.. जानिए किस सीट से कौन उम्मीदवार

पटना. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने पहले चरण के सभी 21 उम्मीदवारों के नाम फाइनल करते हुए सिंबल बांट दिए हैं. पार्टी ने मंगवलार की देर रात तक राज्य की अलग-अलग सीटों के लिए प्रत्याशियों को सिंबल दिया. इस बार के चुनाव में पार्टी ने अपने सभी सिटिंग विधायकों का टिकट बरकरार रखा है. इनमें से अधिकांश को (जिनके इलाके में चुनाव पहले फेज में है) सिंबल भी दे दिया है. पार्टी के जो चर्चित चेहरे सिंबल पाने में सफल रहे हैं, उनमें बक्सर के विधायक मुन्ना तिवारी और बिक्रम के विधायक सिद्धार्थ भी शामिल हैं.

कांग्रेस की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में किस सीट से कौन उम्मीदवार इस बार चुनाव में होंगे, इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं. बिहार में कांग्रेस इस बार के चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा है और उसके खाते में 70 सीटें आई हैं.

प्रत्याशियों की सूची

1. कहलगांव- शुभानंद मुकेश
2. वजीरगंज- शशि शेखर
3. बरबीघा- गजानंद शाही
4. वारिसलीगंज- सतीश कुमार सिंह ऊर्फ मनटन सिंह
5. हिसुआ- नीतू कुमारी
6. बक्सर- मुन्ना तिवारी
7. बिक्रम- सिद्दार्थ
8. कुटुम्बा- राजेश राम
9. औरंगाबाद- आनंद शंकर सिंह
10. सिकंदरा- सुधीर कुमार ऊर्प बंटी चौधरी
11. करगहर- संतोष मिश्रा
12. सुल्तानगंज- ललन कुमार
13. लखीसराय- अमरेश कुमार अनीश
14. अमरपुर- जितेंद्र सिंह
15. गया- मोहन श्रीवास्तव
16. चेनारी- मुरारी प्रसाद गौतम
17. राजपुर- विश्वनाथ राम
18. चैनपुर- प्रकाश कुमार सिंह
19. बाढ़- सत्येंद्र बहादुर
20. टेकारी- अशोक गगन
21. गोबिन्दपुर- मो. कामरान