Video: 20 सेकंड में धर दिए 40 चप्पल, युवक ने लड़की से की छेड़खानी तो मिला ऐसा सबक

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक युवक को लड़की से छेड़खानी करना बहुत महंगा पड़ गया। लड़की ने छेड़खानी करने वाले शख्स को 30 सेकंड में 40 चप्पल धर दिए। चप्पल से युवक को पीटती लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2 दिन पहले युवती बाजार किसी काम से जा रहे थी, इस दौरान नशे में धुत युवक इदरीश ने युवती के साथ छेड़खानी की। जिसके बाद युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को फोन करके बुला लिया और उनकी मदद से युवक को पकड़ भी लिया। इदरीश को पकड़ने के बाद लड़की ने 20 सेकंड में लड़के पर 40 बार चप्पल बरसा दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। इस मामले में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने कहा कि वायरल वीडियो 2 दिन पुराना है, इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद युवक के खिलाफ 151 और 107/16 की कार्रवाई की गई।

सनी सिंह नाम के एक यूजर ने लड़की की तारीफ कर लिखा कि बिल्कुल सही किया है, अब कोई गलती करे तो इसको पूरे जीवन के लिए जेल में डाल देना। लक्ष्मी यादव नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया – बिल्कुल सही किया लड़की ने, अब समय बदल गया है। लड़कियों के साथ छेड़खानी करोगे तो पिटाई की जाएगी। रविकांत सिंह नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, ‘कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए, सजा देना तो कोर्ट का काम है।’

प्रवीण नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि अरे भाई ऐसी हरकतें करते ही क्यों हो? अभिलाष नाम के ट्विटर यूजर सवाल करते हैं – आखिर क्यों नागरिक स्वयं हाथ उठाने को मजबूर हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि त्वरित न्याय नहीं दिया जाएगा। प्रदीप कुमार नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं कि इस लड़की ने युवक को अच्छा पाठ पढ़ाया है, हर लड़की को इस तरह की हिम्मत दिखानी चाहिए। जब लड़कियां सामने आएंगी तो इस तरह की छेड़खानी करने वाले लोग पीछे हो जाएंगे।