टेक्नोलॉजी डेस्क. अगर आप कम बजट में दमदार बैटरी और 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola का नया बजट फोन आपके लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है. Motorola के हाल ही में लॉन्च हुए Motorola G57 Power 5G की कीमत में अब बड़ी कटौती देखने को मिल रही है. Flipkart पर चल रही सेल के दौरान इस फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद इसे बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है. यह फोन पिछले साल नवंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, और Snapdragon प्रोसेसर जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं.
Flipkart सेल में Motorola G57 Power 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB शामिल हैं. इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई थी, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये थी. लेकिन सेल ऑफर के तहत इस फोन पर 700 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत घटकर 13,299 रुपये हो जाती है. वहीं EMI ऑफर की बात करें तो ग्राहक इसे सिर्फ 683 रुपये प्रति माह की शुरुआती EMI में भी खरीद सकते हैं.
फीचर्स की बात करें तो Motorola का यह स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती काफी बेहतर हो जाती है. इसमें 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है. साथ ही फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी हल्की बारिश या पानी के छींटों से यह खराब नहीं होगा.
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है. यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है.
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Motorola G57 Power 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मौजूद है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. Motorola ने इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी दी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है. साथ ही यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता.
कुल मिलाकर देखा जाए तो Flipkart सेल में 13,299 रुपये में Motorola G57 Power 5G एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो कम कीमत में शानदार बैटरी, दमदार डिस्प्ले और 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.
