Monsoon Update : मानसून पर दिखेगा ला नीना का असर, जमकर बरसेंगे बादल, UP-MP-छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी मानसून की एंट्री

IMD Weather Update, Monsoon Update, Rain Alert : ला नीना की वजह से अच्छे मानसून के साथ ही अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है

Monsoon 2024, Monsoon Update, Weather Update, El-Nino

IMD Weather Update, Monsoon Update, Rain Alert : मौसम बदलने के साथ एक बार फिर से मानसून पर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा खुशखबरी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मध्य प्रदेश में 15 जून के आसपास मानसून का प्रवेश माना जा रहा है।

Random Image

इसके साथ ही मानसून के आगे बढ़ाने के लिए स्थिति अनुकूल बताई जा रही है। राज्य की औसत बारिश 949 मिली मीटर है। मध्य प्रदेश में मानसून 25 जून को पिछले साल देखा गया था लेकिन इस साल मानसून पूरे राज्य में जल्दी कवर कर सकता है।

दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में समय से पहले दस्तक के साथ ही इसकी गति सामान्य बताई जा रही है। 16 जून को एमपी में मानसून का प्रवेश देखा जा सकता है।अंडमान निकोबार में 22 तारीख को मानसून का प्रवेश हुआ है जबकि कर्नाटक आंध्र प्रदेश और असम में 5 जून तक मानसून का प्रवेश माना जा रहा है।

Monsoon Update : इस समय ही ला नीना एक्टिव

दरअसल भारत में मानसून जून से लेकर सितंबर तक रहेगा, बात दें कि इस समय ही ला नीना एक्टिव हो सकता है। प्रशांत महासागर में अल नीनो और ला नीना की वजह से मौसम में बदलाव होता है। अल नीनो के कारण तापमान में वृद्धि होती है, वहीँ ला नीना से तापमान कम होता है। ला नीना का प्रभाव मानसून के लिए उपयोगी है।

Monsoon Update : पश्चिम बंगाल में 10 दिन तक मानसून का प्रवेश

महाराष्ट्र तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल में 10 दिन तक मानसून का प्रवेश होगा वहीं गुजरात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा झारखंड और बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंचने के आसार जताये जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में 20 जून तक मानसून

गुजरात के आंतरिक इलाके, एमपी के मध्य हिस्से और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में 20 जून तक मानसून का प्रवेश माना जा रहा है। राजस्थान दिल्ली हरियाणा पंजाब में 30 जून तक मानसून देखने को मिलेगा।

वहीं राजस्थान में 5 जुलाई तक मानसून की एंट्री हो सकती है। गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश हिमाचल और कश्मीर को 25 जून तक मानसून का लाभ मिलेगा। इस बार मानसून पर ला नीना का असर देखने को मिलेगा। ला नीना की वजह से अच्छे मानसून के साथ ही अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है