रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में एसीबी झारखंड को बड़ी सफलता हाथ लगी है। केडिया डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया को एसीबी झारखंड की टीम ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। नवीन केडिया लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में एसीबी लगातार दबिश दे रही थी।
जानकारी के अनुसार झारखंड शराब घोटाले में आरोपी नवीन केडिया के खिलाफ एसीबी झारखंड द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। कई महीनों तक फरारी काटने के बाद आखिरकार एसीबी की टीम ने उसे गोवा से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची ले जाया जाएगा, जहां उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में पेशी के बाद एसीबी झारखंड की टीम आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि मामले से जुड़े अहम तथ्यों और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा सके। इस गिरफ्तारी को झारखंड शराब घोटाले की जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है, जिससे मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें –
अम्बिकापुर: धान उठाव में बड़ा खेल उजागर, 2600 क्विंटल की कमी पर राइस मिल सील
