
LPG Price Hike: 1 मार्च शुरू होने के साथ महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल (IOC) ने सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमत आज से लागू हो गई है। हालांकि, 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट पर बोझ बढ़ता है। इसका असर खाने-पीने वाले लोगों पर होता है।
यहां देखें कहां कितनी बढ़ी कीमत

घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं
पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है लेकिन 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट 803 रुपये है। कोलकाता में कीमत 829 और मुंबई में 802.50 है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है।
इसे भी पढ़ें –