India Politics : नीतीश ने नायडू को लगाया फोन, चर्चाओं का बजार गर्म, आखिर क्या बात हुई?

Nitish Kumar, CM Chandrababu Naidu, CM Nitish : पहले ऐसी चर्चा थी कि नीतीश कुमार नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Nitish Kumar, CM Chandrababu Naidu, CM Nitish

Nitish Kumar, CM Chandrababu Naidu, CM Nitish : देश में एक तरफ जहां एनडीए की सरकार बन गई है। वहीं दूसरी तरफ लगातार अटकलबाजी तेज हो रही है कि जल्दी नीतीश और टीडीपी एनडीए गठबंधन से दूर होंगे। हालांकि इसके कोई भी साक्ष्य फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

इसी बीच एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को फोन किया है जिसके बाद अटकलें का बाजार गर्म है।

India Politics : चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी।

India Politics: सियासी गलियारों में अटकलबाजी तेज

पहले ऐसी चर्चा थी कि नीतीश कुमार नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद सियासी गलियारों में अटकलबाजी तेज हो गई।

India Politics : नीतीश कुमार के पास 12 सांसद

नीतीश कुमार के पास 12 सांसद हैं, जबकि नायडू के पास 16 सांसद हैं। इससे भी उज्ज्वल होता है कि नीतीश कुमार केंद्र की नई सरकार में दूसरे सबसे बड़े घटक दल के नेता हैं। मुख्यमंत्री ने ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी को भी बधाई दी, और उनके नेतृत्व में ओडिशा के विकास को और गति मिलेगी।