तपती धूप और हीट वेव से अपने बच्चो को कैसे बचाएं… गर्मी में क्या खिलाएं.. जाने शिशु रोग विशेषज्ञ की जरूरी सलाह…

अम्बिकापुर। देश में भीषण गर्मी से हर तबका परेशान है। सुबह, दोपहर, शाम हो या रात। हर वक्त गर्मी सता रही है। दिनभर गर्म हवाएं चल रही है। जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। लोगों ने दिन में घर बाहर निकलना बंद कर दिया है। कामकाजी लोग बहुत सुरक्षा के साथ घरों से बाहर निकल रहे है, ताकि गर्मी में उनका स्वास्थ्य ना खराब हो जाए। ऐसे में छोटे बच्चों को भी गर्मी से सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। जब जवान हिट वेव की चपेट में आकर बीमार हो जा रहे है। तो बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में अम्बिकापुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुमन से जानिए कि बच्चों को हिट वेव से कैसे बचाएं। और कोई बच्चा इसकी चपेट में आ जाता है तो क्या उपचार करें।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुमन ने बताया कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा फ्रूट्स खाना चाहिए। और जितना हो सके पानी या पानी जैसे पदार्थ लेना चाहिए। जब गर्मी ज्यादा रहता है जैसे सुबह 9-10 से 4-5 बजे तक। इस दौरान बच्चों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। बच्चों को घर के अंदर ज्यादा रखना चाहिए। बाहरी चीजें ज्यादा नहीं खाना चाहिए। जैसे मिर्च मसाला या नॉनवेज थोड़ा कम खाना चाहिए। इसके साथ ही पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। पांच साल के बच्चे को आधा लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। 10 से 20 साल के बच्चों को डेढ़ से दो लीटर पानी पीना ही चाहिए। और ओआरएस का घोल जरूर पीना चाहिए। जिससे बच्चों को डीहाईड्रेशन और इलेक्ट्रोराइड का कमी नहीं होगा।

डॉ सुमन ने आगे बताया कि जो बच्चे लू की चपेट में आते है। उन्हे पानी का बहुत कमी होता है। बच्चों को बहुत ज्यादा उल्टी होने लगता है, कुछ बच्चों को दस्त होने लगता है। कुछ बच्चों को तेज बुखार व सर दर्द होने लगता है। कुछ बच्चों को थकान महसूस होने लगता है, ऐसा अगर होता है तो बच्चे को पानी की मात्रा बढ़ानी चाहिए। जिन बच्चों को कम डीहाईड्रेशन होता है, उन्हे मेडिसिन या सिरप देकर कंट्रोल कर सकते है। ऐसे बच्चे जो थक जा रहे है, होंठ सुख रहे है, दस्त हो रहे है। तो तुरंत डॉक्टर के पास चले जाना चाहिए। जो बच्चे पी खा सकते है, उन्हे ओआरएस या मेडिसिन दे सकते है। और जो बच्चे एकदम सुस्त हो जाते है उन्हे उपचार देने से जल्द से जल्द ठीक हो जाते है।

बता दें कि, इस दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम के वक्त ज्यादातर बच्चे बाहर के चाइनीज फूड और अन्य तरह की खाद्य सामग्रियों का सेवन कर लेते है। ऐसे में गर्मी में उनके खानपान से स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में उन्हें डॉक्टर द्वारा बताए सलाह को अपनाकर खुद को सुरक्षित रखना चाहिए।


इसे भी पढ़ें –

अम्बिकापुर में भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए मचा हाहाकार, करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद नहीं मिल रहा साफ पानी, निगम कार्यालय में जमकर नारेबाजी

Breaking News: अम्बिकापुर के नजदीक लिब्रा वॉटरफाल में डूबने से युवक की मौत, पहले युवती की जा चुकी है जान

आने वाले 5 सालों में क्या-क्या होगा? PM Narendra मोदी ने बताया प्लान

Samsung ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G स्मार्टफोन, जानें कितनी है कीमत

Balrampur: ASP का अकाउंट हुआ हैक… फेसबुक पर दी जानकारी.. कहा किसी प्रकार के झांसे में ना आये!.