अयोध्या में पहली बार एक मंच पर 200 जादूगरों ने दिखाया जादू, रामलला का लिया आशीर्वाद; मुस्लिम जादूगर ने कही ये बात.!

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में जादू समागम का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से लगभग 200 से अधिक जादूगर शामिल हुए। तो वहीं श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश के भी जादूगर इस आयोजन का हिस्सा बने। शनिवार को रामघाट क्षेत्र स्थित मंत्राप मंडपम में बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण ने दीप जलाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बिहार के पूर्व डीजीपी के साथ बड़ी संख्या में साधु संत भी शामिल हुए।

Random Image

अयोध्या में आयोजित इस कार्यक्रम में जादूगर अकुंश के जादू प्रदर्शन ने वातावरण में जोश भर दिया। वरिष्ठ जादूगर सम्राट शंकर ने मंच पर नोटों की बारिश कर दर्शकों को दातों तले उंगली चबाने के लिए विवश कर दिया। इसी प्रकार युवा कलाकारों ने अपने कलाओं का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन को लेकर आयोजन जादूगर कुमार कुलदीप ने कहा, कि अयोध्या में इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को बताना है, कि देशभर के जादूगर संत सनातन धर्म से जुड़े हुए हैं। इस कला के विकास के लिए समय-समय पर अलग-अलग जगह पर भारतीय जादू कला ट्रस्ट समागम का आयोजन करता रहा है। इस बार हम लोगों ने अयोध्या को चुना है, क्योंकि यह प्रभु श्री राम की पावन धरती है। यहां उनके चरणों में हाजिरी लगाने हम आए हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय मैजिक कला ट्रस्ट के सदस्य जादूगर जुगनू, जादूगर सुनील शमी, जादूगर कुलदीप कुमार एवं बी जादूगर वी. सम्राट समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रामलला का आशीर्वाद लेने वाले जादूगरों में मुस्लिम जादूगर भी शामिल रहे। भगवान से आशीर्वाद लेकर मुस्लिम जादूगर हाशिम ने कहा राम लला का आशीर्वाद लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि, रामनगरी में दो दिवसीय जादू समागम आयोजित किया गया था।