त्यौहारो से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा.. बिना ब्याज के एडवांस में ले सकेंगे पैसा..

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांड स्कीम की शुरुआत की गई है। कर्मचारी एडवांस में 10 हजार रुपए ले सकते हैं। कोविड-19 का अर्थव्यवस्था पर असय देखते हुए वित्त मंत्रालय ने स्पेशल LTC कैश स्कीम का भी ऐलान किया है।

इसका फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा। राज्य सरकार के कर्मचारी भी इसका फायदा उठा सकते हैं। लेकिन राज्य सरकार को ये प्रस्ताव मानने होंगे।

इसका इस्तेमाल 31 मार्च 2021 के पहले करना होगा। इसके लिए सरकार ने गाइडलाइन भी बनाईं हैं। जिसका पालन करना होगा।

इस स्कीम को एक बार फिर से रिस्टोर किया गया है।इसके तहत 10 हज़ार रूपया बिना ब्याज़ का एडवांस मिला। इसे 10 किश्तों में वापस करना पड़ेगा। प्री पेड रूपे कार्ड के ज़रिए मिलेगा। बैंक चार्जेज का भुगतान सरकार करेगी। इस्तेमाल डिजिटल मोड में करना होगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर 4000 करोड़ रुपये खर्च होगा। और अगर राज्य सरकार भी अपनाती है तो कुल 8000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।