पहली बार भारत के 8 समुद्र को मिला ब्लू फ्लैग.. जानिए क्या है ब्लू फ्लैग

नई दिल्ली। भारत के 8 समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पहली बार देश के समुद्री तटों को यह मान्यता मिली है।इसके साथ ही भारत उन 50 देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। जिनके पास ये फ्लैग हैं।

यह मान्यता दुनिया के सबसे साफ- सुथरे देशों को दिया जाता हैं।

क्या है ब्लू फ्लैग जानिए –

स्वच्छ समुद्री तटों के लिए यह सम्मान दिया जाता हैं। ये सम्मान डेनमार्क का फाउंडेशन फ़ॉर एनवायरमेंट एजुकेशन देता है। ये फाउंडेशन अपनी सख्त मापदंडों के लिए जानी जाती हैं। जो समुद्र को बहुत ही बारिकी से जांच पड़ताल करती हैं। कुल 33 अलग-अलग मापदंड पर समुद्री तट की पड़ताल होती हैं।

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने रविवार को देश के एक या दो नहीं बल्कि एक साथ 8 समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग मिलने की घोषणा की है।

 यह फ्लैग पाने वाले समुद्र तटों में शिवराजपुर (गुजरात), घोघला (दीव), कासरकोड और पदुबिद्री (दोनों कर्नाटक में), कप्पड़ (केरल), रुशिकोंडा (आंध्र), गोल्डन (ओडिशा) और राधानगर (अंडमान) हैं।