Delhi New CM Rekha Gupta: नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता को दिल्ली के उपराज्यपाल सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह में पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहेंगे। NDA शासित 20 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियों के अलावा 16 हज़ार से ज़्यादा नागरिक शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे।
रेखा दिल्ली को नईं ऊंचाइयों पर ले जाएंगी- बीजेपी विधायक
रेखा गुप्ता के शपथग्रहण समारोह से पहले भाजपा विधायक अनिल गोयल ने कहा “रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार जमीन पर तेजी से कार्रवाई करेगी, उन्हें यह जिम्मेदारी सिर्फ इसलिए नहीं दी गई है, क्योंकि वह एक महिला हैं, बल्कि इसलिए दी गई है, क्योंकि वह इस जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम हैं।” वहीं, विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, “यह खुशी की बात है कि रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना गया। दिल्ली के विकास का भाजपा का सपना रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरा होगा।”
दिल्ली पहुंचे भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह अन्य विधायक भी शपथ लेंगे।
बहुत खुशी है, दिल्ली के हित में काम करना है-आशीष सूद
दिल्ली सरकार में मंत्री की शपथ लेने से पहले आशीष सूद ने कहा- बहुत ख़ुशी है। चैलेंज भी है। दिल्ली में सफाई, साफ पानी इन पर काम करना है। रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली के हित में काम करना है आशीष सूद की कैबिनेट में क्या प्रोफाइल क्या रहेगी? इस सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार किया।
दिल्ली बीजेपी ने नया पोस्टर जारी किया
दिल्ली बीजेपी ने नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रेखा गुप्ता की तस्वीर के साथ लिखा है-दिल्ली में भाजपा सरकार
इसे भी पढ़ें –
Big Breaking: दिनदहाड़े पार्षद पत्नी का चैन स्क्रैचिंग कर नकाबपोश फरार…!
Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन