अम्बिकापुर में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से कार और स्कूटी क्षतिग्रस्त, दो लोग घायल

अम्बिकापुर। कला केंद्र मैदान में अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से दो कार और तीन स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। यह घटना ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कला केंद्र मैदान में आयोजित जलसे के दौरान हुई।

Random Image

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ मैदान के किनारे खड़ा था, जो अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से नीचे खड़ी दो कार और तीन स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद निगम की टीम द्वारा गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।