रासुका केंद्र सरकार का कानून हैं, परेशानी है तो केंद्र सरकार से कानून खत्म करवा दें – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलिपैड में पत्रकारों से कई मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा द्वारा रासुका के विरोध को लेकर सीएम ने बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासूका) केंद्र का कानून है और हर 6 माह में उसे रिनिवल कराया जाता है। इसमें हाय तौबा क्यों मचाया जा रहा है ? भ्रम फैलाने का काम क्यों किया जा रहा है। यह पहली बार नही हो रहा, इनके पास कोई मुद्दा नहीं रहा, जो गलत करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होती है, रासूका से इतनी ही परेशानी है। तो केंद्र सरकार से कानून खत्म करवा दें।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में सभी खुश है। ये बात भाजपा को अच्छी नहीं लग रही है। इन्हें ऊपर से फटकार लगती है कि छत्तीसगढ़ में सारी स्तिथि अनुकूल कैसे है? केंद्र सरकार ने 370, नोटबंदी, GST सब लाए आपकी सरकार आप कर सकते है। भाजपा केवल लड़ाने और तोड़ने की बात करती है।

भाजपा के आदिवासी सम्मेलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज में विद्वेष फैलाने का काम कर रही भाजपा। आदिवासियों को कभी उन्होंने सम्मान नही दिया। आदिवासियों के उपज को ही समर्थन नहीं दिया। बल्कि भाजपा ने अपने समय में आय के सभी स्त्रोत को खत्म किया हैं। आदिवासियों की जमीन हड़पकर उनका छीना गया। ये मुद्दे पर बात नही करते सबसे ज्यादा चर्च उनके कार्यकाल में बनाए है इनके पास केवल दो हथियार है। माहौल खराब करना और लोगों को भड़काना।