प्रधानमंत्री नरेंद्र MODI ने Deputy सीएम की तारीफ़, PSC घोटाले पर कही ये बड़ी बात

Pm Modi Visit To Bilaspur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित परिवर्तन संकल्प महारैली में शामिल हुए और संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर परहार किए, साथ उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का तारीफ़ करते हुए कहा कि, उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर सच बोल दिया, तो कांग्रेस पार्टी में नीचे से ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया। इसके अलावा, पीएससी घोटाले पर भी पीएम मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार धोखा किया हैं। और साथ में आश्वासन दिया कि, जो भी इसके दोषी हैं, भाजपा सरकार बनते ही उन पर कठोर कार्रवाई होगी।

परिवर्तन यात्राओं के संगम अवसर पर बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में करीब दो लाख की भीड़ को मंत्र मुक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए PM Modi ने छत्तीसगढ़ के PSC घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या दिया? PSC घोटाला युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा हैं। छत्तीसगढ़ के जिन नौजवानों की नौकरी लगी, उनके सामने भी अनिश्चितता हैं और जिनको वंचित किया गया, उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि, जो भी इसके दोषी हैं, भाजपा सरकार बनते ही उन पर कठोर कार्रवाई होगी।

इसके अतिरिक्त पीएम Modi ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का भी जमकर तारीफ़ किया, उन्होंने कहा कि, यहां के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सार्वजनिक तौर पर सच बोल दिया, तो कांग्रेस पार्टी में नीचे से ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया। उन्होंने कहा सार्वजनिक जीवन में हकीकतों को छुपाया नहीं जा सकता हैं। अगर कांग्रेस के ही नेता, सरकार के उपमुख्यमंत्री सबके सामने कहते हैं कि, दिल्ली कभी अन्याय नहीं करती, तो फिर हर एक को खुशी होनी चाहिए। लेकिन, कांग्रेस में तूफान मच गया हैं। भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रुपए के अधोसंरचना विकास के कार्य की मंजूरी दी, पैसे दिए। कांग्रेस सरकार की वजह से सब काम रुके हुए हैं, बहुत देरी से चल रहे हैं। अगर कांग्रेस सरकार दोबारा यहां आई तो छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा। यहां के युवा का भला नहीं होगा। यहां के गरीबों का भला नहीं होगा। यहां की महिलाओं का भला नहीं होगा।

बता दें कि, 14 सितंबर को रायगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के मंच से डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा था कि, केंद्र सरकार से मैने भेदभाव महसूस नहीं किया। इसको लेकर कांग्रेस में काफी हंगामा हुआ था। सूत्रों के अनुसार सिंहदेव के इस बयान को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने नाराजगी जाहिर की थी।