छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति पर नितिन नबीन के बयान का मुख्यमंत्री बघेल पलटवार करते हुए कहा – छत्तीसगढ़ भारत से अलग हैं क्या? हर प्रदेश का अपना गौरव हैं! 

Raipur: प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भाजपा के सहप्रभारी नितिन नबीन छत्तीसगढ महतारी की मूर्ति लगाने के बयान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ महतारी की विरोध कर रहे हैं यानि कि वे छत्तीसगढ़ के लोगों का विरोध कर रहे हैं। नबीन के बयान पर प्रश्न उठाते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि क्या? छत्तीसगढ़ भारत से अलग हैं..और हर प्रदेश का अपना गौरव होता हैं।

उन्होंने कहा कि रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाया और सभी ज़िलों के मुख्यालय में ये मूर्ति लगेगी। छत्तीसगढ़ को हम महतारी यानी कि (माता, मां) तुल्य मानते हैं…और ये तो भारत माता की दुलारिन बेटी हैं जिस तरह से हम भारत माता की सम्मान करते हैं माता मानते हैं उसी प्रकार से छत्तीसगढ़ को महतारी मानते हैं। लेकिन विपक्ष इस पर विरोध कर रही हैं…इनका शुरू से (15 सालों तक) छत्तीसगढ़ की सभ्यता, संस्कृति और छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया।

इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे प्रदेश में 42 जनजाति निवास करती है, इन सभी जनजातियों का संस्कृति ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति हैं…बीजेपी कभी भी उनकी सुध नहीं ली। अब हम 42 जनजातियों का संस्कृति को आगे बढ़ा रहे…तो इनको तकलीफ़ हो रही हैं। इन्होंने सिर्फ छत्तीसगढ़ को 15 सालों तक लूटने का काम किया है…शोषण किए हैं। जब छत्तीसगढ़ के लोग अपने संस्कृति के प्रति जागरूक हो रहे हैं और हमारी संस्कृति देश विदेश तक पहुंच रहा है… विदेश से आए कलाकार भी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया बोल रहे हैं, तो इसी कारण से बीजेपी वालों की पेट में तकलीफ हो रही है।

क्या था ? बयान जिस पर हो रहा हैं बवाल

बता दें कि नितिन नबीन ने एक दिन पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने पर कहा था कि मूर्ति लगाने से क्या होगा? जो महिलाएं यहां पर उनके साथ तो आप विश्वासघात कर रहे हैं। मूर्ति किसका लगाएंगे? मूर्ति लगाने से उन महिलाओं का सम्मान बढ़ जाएगा क्या? महिलाओं से आप ने शराबबंदी का वादा किया था. शराबबंदी नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है! उससे उनकी परेशानी ठीक हो जायेगा क्या?…उन्होंने कहा था कि हम छत्तीसगढ़ियावाद की बात नहीं करते, हम भारतीयतावाद की बात करते हैं।