कर्नाटक में कांग्रेस की उड़ी आंधी: मंत्री भगत बोले- कर्नाटक से BJP का नाटक बंद, भाजपा का तांडव खत्म, लखमा ने गांधी परिवार को दिया श्रेय

रायपुर. कर्नाटक चुनाव के रुझान को लेकर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा और मंत्री अमरजीत भगत का बयान सामने आया हैं। कवासी लखमा ने कहा- आज कर्नाटक में रुझान जल्दी बाजी में हुआ हैं। लेकिन, कर्नाटक चुनाव का परिणाम बहुमत के पास हैं। मैं कांग्रेस पार्टी के रूप में पर्यवेक्षक था। रुझान को देखते हुए अभी एक दो घंटा बचा हुआ हैं। इसका श्रेय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकाअर्जुन खड़गे जी को जाएगा।

कर्नाटक रिजल्ट को लेकर मंत्री अमरजीत भगत बोले- कर्नाटक के नतीजे काफी उत्साह जनक हैं। कर्नाटक के लोगो ने कांग्रेस को हाथों हाथ लिया हैं। सरकार ने आईटी सेक्टर को आगे बढ़ाया हैं, और सबसे अधिक प्लेसमेंट वहां लोगों को मिलता है। पूरे देश मे कर्नाटक का नाम आगे बढ़ाया हैं। बीजेपी ने संसद को हैक कर लिया हैं। कोई आवाज उठाए तब ईडी आईटी और सीबीआई छोड़ दिया जाता हैं। जनता बदलाव चाहती हैं। भाजपा के तांडव का अंत होगा। “कर्नाटक“ से भाजपा के “नाटक“ का बंद होगा।

भारत जोड़ो यात्रा के चुनाव में फर्क पड़ने पर अमरजीत भगत ने कहा

यात्रा का असर चुनाव में दिखा हैं। कांग्रेस के पक्ष में माहौल रहा हैं, और रुझानों में दिख रहा हैं। बदले के भावना से काम करना भाजपा का लोकसभा का सदस्यता खत्म करना, आवास छीनना। जब बोले तो डिलीट कर दिया जाता हैं। बोलते है तो ईडी आईटी रेड करवाते हैं। देश मे केवल भाजपा को रहने का अधिकार हैं, बाकी लोगों का नहीं। सभी चीज को निजीकरण किया जा रहा हैं। सरकार की वजह से संस्थाए दम तोड़ रही हैं। बीजेपी के महंगाई कम करने की बात झूठी निकली। बेरोजगारों को नौकरी का वादा किया था। लेकिन, आता पता नही। बीजेपी एक भी मुद्दे पर खरा नहीं उतरी हैं। लोग सड़कों पर हैं, उनके अंदर गुस्सा हैं।

छत्तीसगढ़ मे भी भाजपा की स्थिति भी कर्नाटक जैसी होगी

आदिवासियों को हक़ दिलाने में भूपेश बघेल सफल रहे हैं। हमारी सरकार ने आरक्षण बिल पास करवाया हैं। आदिवासियों को हल दिलाने में सीएम सफल रहे इसलिए बीजेपी बैकफुट पर रहा हैं। बीजेपी ने आरक्षण बिल को राजभवन की तरफ से रोकने का प्रयास किया। बीजेपी के साथ ना आदिवासी हैं और ना किसान हैं, भाजपा के साथ कोई वर्ग नही हैं, ईडी कब तक साथ देगा वो भी आज कर्नाटक रिजल्ट आने कर बाद भाग जाएंगे।

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर कहा

अमरजीत भगत बोले – मैं इन 9 साल को बकवास समझता हूं। ये रोजगार समाप्त करने के लिए जाने जायेंगे। संस्थाओं का निजीकरण करने के लिए जाने जायेंगे। अडानी और अंबानी को रेल, एयरपोर्ट और समुद्री अड्डा बनाने के लिए जाने जायेंगे। नशे का कारोबार करने के लिए जाने जायेंगे। समुद्री अड्डे में चीन के लोगों को बैठाने के लिए आर्थिक रूप से गर्थ में ले जाने के लिए जाने जायेंगे। बीजेपी की केंद्र सरकार सैंकड़ा पार कर चुकी हैं।