Chhattisgarh News: बीजेपी के बड़े-बड़े कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह गायब और अब पोस्टर से फ़ोटो भी गायब

बिलासपुर/कोरबा. भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नजर नही आ रहे। कोरबा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस वक़्त रमन सिंह स्टेज पर मौजूद नही थे। वही अब बिलासपुर में भाजपा कार्यालय के सामने नेताओं का पोस्टर लगाया गया हैं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के स्वागत में ये भाजपा नेताओ का पोस्टर लगाया गया हैं लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व तीन बार के मुख्यमंत्री हैं डॉक्टर रमन सिंह पोस्टर से गायब है। रमन सिंह का फोटो गायब होने पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि रमन सिंह हमारी पार्टी के मार्गदर्शक हैं, लोगों के दिलों में रमन सिंह हैं, उन्हें पोस्टर में खोजने की जरूरत नहीं।

IMG 20230108 WA0012

बता दें कि बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक ली। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा- प्रदेश में सरकार बनाना कोई चुनौती नहीं, 2023 में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार, हर बूथ को सक्रिय कर पूरी तैयारी से लड़ेंगे चुनाव, राज्यपाल से कोई टकराहट नहीं, ये टेक्निकल मामला। हमारी तैयारी पार्टी के नीचे स्तर तक होती है, जिसे पार्टी में कोई भी नकार नही सकता।

बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद अरूण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, संभाग प्रभारी किरण देव, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, जिला संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल समेत पदाधिकारी शामिल हुए।