नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार की ओर से लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। Budget 2026 को लेकर आम आदमी से लेकर उद्योग जगत तक को कई उम्मीदें थीं। रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे अहम क्षेत्रों पर सबकी नजर थी। बजट में कई बड़े और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े फैसले लिए गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। कुछ चीजें सस्ती होकर राहत देने वाली हैं तो कुछ के दाम बढ़ने से खर्च का गणित बिगड़ सकता है।
बजट में सबसे बड़ी राहत विदेश यात्रा करने वालों को मिली है। विदेश यात्रा पैकेज पर लगने वाला टीसीएस अब पहले के 5 फीसदी और 20 फीसदी की जगह बिना किसी न्यूनतम सीमा के सिर्फ 2 फीसदी कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो घूमने या काम के सिलसिले में विदेश जाते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बजट ने बड़ी राहत दी है। कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयों के साथ-साथ 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी। इसके अलावा शुगर की दवाइयों के दाम घटने से करोड़ों मरीजों को राहत मिलेगी।आम घरेलू खर्च की बात करें तो सीएनजी और बायोगैस को सस्ता करने का ऐलान किया गया है, जिससे परिवहन और रसोई दोनों का खर्च कम हो सकता है। माइक्रोवेव, बैटरी, जूते और सोलर एनर्जी से जुड़े सामानों के सस्ते होने से मध्यम वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा। मोबाइल और टैबलेट से जुड़े उपकरणों के दाम घटने से टेक्नोलॉजी अब और सुलभ होगी। कुरियर भेजना भी सस्ता होगा, जिसका फायदा कारोबारियों और ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को मिलेगा।
आम घरेलू खर्च की बात करें तो सीएनजी और बायोगैस को सस्ता करने का ऐलान किया गया है, जिससे परिवहन और रसोई दोनों का खर्च कम हो सकता है। माइक्रोवेव, बैटरी, जूते और सोलर एनर्जी से जुड़े सामानों के सस्ते होने से मध्यम वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा। मोबाइल और टैबलेट से जुड़े उपकरणों के दाम घटने से टेक्नोलॉजी अब और सुलभ होगी। कुरियर भेजना भी सस्ता होगा, जिसका फायदा कारोबारियों और ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को मिलेगा।मोटर एक्सीडेंट क्लेम को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिससे दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा चमड़े और कपड़े के निर्यात को सस्ता किया गया है, वहीं मछुआरों के लिए भी निर्यात से जुड़े खर्च घटाए गए हैं। बीड़ी की कीमतों में कमी का ऐलान भी किया गया है।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिससे दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा चमड़े और कपड़े के निर्यात को सस्ता किया गया है, वहीं मछुआरों के लिए भी निर्यात से जुड़े खर्च घटाए गए हैं। बीड़ी की कीमतों में कमी का ऐलान भी किया गया है।हालांकि राहत के साथ-साथ कुछ चीजें महंगी भी होने जा रही हैं। शराब, सिगरेट, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों पर महंगाई की मार पड़ेगी। खनिज, स्क्रैप और ऑप्शन ट्रेडिंग से जुड़े खर्च भी बढ़ाए गए हैं, जिसका असर उद्योग और निवेश से जुड़े लोगों पर पड़ सकता है।
हालांकि राहत के साथ-साथ कुछ चीजें महंगी भी होने जा रही हैं। शराब, सिगरेट, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों पर महंगाई की मार पड़ेगी। खनिज, स्क्रैप और ऑप्शन ट्रेडिंग से जुड़े खर्च भी बढ़ाए गए हैं, जिसका असर उद्योग और निवेश से जुड़े लोगों पर पड़ सकता है।कुल मिलाकर Budget 2026 में सरकार ने सेहत, ऊर्जा और तकनीक से जुड़े जरूरी सामानों को सस्ता कर आम आदमी को राहत देने की कोशिश की है, वहीं नशे और कुछ कारोबारी गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें महंगा किया गया है। अब देखना होगा कि ये फैसले आने वाले समय में आम लोगों की जेब और देश की अर्थव्यवस्था को किस दिशा में ले जाते हैं।
कुल मिलाकर Budget 2026 में सरकार ने सेहत, ऊर्जा और तकनीक से जुड़े जरूरी सामानों को सस्ता कर आम आदमी को राहत देने की कोशिश की है, वहीं नशे और कुछ कारोबारी गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें महंगा किया गया है। अब देखना होगा कि ये फैसले आने वाले समय में आम लोगों की जेब और देश की अर्थव्यवस्था को किस दिशा में ले जाते हैं।
