Breaking : सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के अग्रणी नेता.. स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में निधन..

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज की प्रतिष्ठित हस्ती स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार शाम को अंतिम सांस ली। स्वामी अग्निवेश को सोमवार को नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में भर्ती कराया गया था। ILBS ने स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।’

लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश को कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया तो मंगलवार से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर पैनी नजर रख रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कलेक्टर को नक्सलियों से छुड़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका-

छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर अलेक्स पाल मेमन जब नक्सल प्रभावित ज़िले में कलेक्टर थे, तो उन्हें नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। इस दौरान कलेक्टर अलेक्स को नक्सलियों से छुड़ाने में स्वामी अग्निवेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।