BJP ने जीता दिल्ली वालों का ‘दिल’… जीत के जश्न में डूबी, विधानसभा चुनाव में रच दिया इतिहास, 27 साल बाद बनेगी सरकार

Delhi Assembly Election: दिल्ली चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब बिल्कुल साफ हो चुकी है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। जीत के जश्न भाजपा कार्यालय में मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं। 

दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है क्योंकि चुनाव आयोग के दिल्ली के चुनाव में सामने आ रहे रुझानों में पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वापसी करती दिख रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पार्टी कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल हुए। पार्टी दिल्ली में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। यह हमारे और दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है। वह (प्रधानमंत्री मोदी) शाम को पार्टी मुख्यालय आएंगे।”

इसे भी पढ़ें –

खुशखबरी: PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त किसानों के खातों में कब आएगी? सरकार ने दी जानकारी

भारतीयों को हथकड़ी लगाकर भेजने पर भारत सरकार का बयान, जानिए क्या कहा?

Mausam Ki Jaankari: होली से पहले फिर लौटेगी ठंड? इन राज्यों में बढ़ने लगा तापमान, जानें आज कहां होगी बारिश

Love Rashifal: आज अपने पार्टनर से करें प्यार का इजहार, पहले से ज्यादा मजबूत होगा रिश्ते, यहां पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज जया एकादशी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य, होगी धन-संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल