BJP के वो नेता जो पहली बार विधायक बनते ही बने CM, देखते रह गए दिग्गज

Bhartiya Janta Party: भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में ऐसे तीन नेता हुए हैं जो विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बन गए। इनमें सबसे पहला नाम मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।

नई दिल्ली। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, जब बीजेपी ने पहली बार के विधायक को मुख्यमंत्री बनाया हो। रेखा से पहले भी दो नेताओं को इसी तरह मुख्यमंत्री बनाया जा चुका है।

नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री बनने से पहले कभी विधायक और सांसद नहीं थे

भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में ऐसे तीन नेता हुए हैं जो विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बन गए। इनमें सबसे पहला नाम मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। मोदी बीजेपी के एकलौते नेता हैं जो मुख्यमंत्री बनने से पहले कभी भी न तो विधायक थे और न ही सांसद। मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उपचुनाव में विधायक बने। वह भी पहली बार।

भजनलाल शर्मा भी पहली बार विधायक बनते ही बने मुख्यमंत्री

जब नरेंद्र मोदी का युग आया तो उन्होंने कई ऐसे नेताओं को विधायक और सांसद बनाया जिनकी कल्पना वे खुद कभी नहीं किए थे। ऐसा ही उदाहरण उन्होंने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री पेश किया। जो भजनलाल विधानसभा चुनाव के दौरान सिर्फ टिकट की आस लगाए बैठे थे वही राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। वह भी ऐसे समय में जब राजस्थान में बीजेपी के कई बड़े सीनियर नेताओं की फौज है। राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे कई सीनियर नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना पाल रहे थे। वसुंधरा तो राज्य की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं और राजस्थान की राजनीति में उनका काफी दबदबा भी है। चुनाव में वह जीत कर भी आई। लेकिन जब विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान हुआ तो वसुंधरा ही नहीं भजनलाल भी चौक गए थे।

राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे कई सीनियर नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना पाल रहे थे। वसुंधरा तो राज्य की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं और राजस्थान की राजनीति में उनका काफी दबदबा भी है। चुनाव में वह जीत कर भी आई। लेकिन जब विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान हुआ तो वसुंधरा ही नहीं भजनलाल भी चौक गए थे।

सीएम पद की दौड़ में शामिल थे कई नेता

सबसे बड़ी बात यह रही कि भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुनकर सदन पहुंचे थे। वह संगठन के काम में काफी एक्टिव रहते थे। पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया तो किसी को अंदाजा तक नहीं था कि वसुंधरा राजे सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे नेताओं के होते हुए भी भजनलाल मुख्यमंत्री बन पाएंगे।

रेखा गुप्ता विधायक बनते ही बनीं मुख्यमंत्री

नरेंद्र मोदी और भजनलाल की कतार में अब रेखा गुप्ता भी शामिल हो गई हैं जो पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बन रही हैं। रेखा गुप्ता पहले नगर निगम की राजनीति में सक्रिय थीं। वह मेयर भी रह चुकी हैं। रेखा शर्मा को ऐसे समय में बीजेपी मुख्यमंत्री बन रही है जब दिल्ली में प्रवेश वर्मा, विजेंदर गुप्ता, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी, डॉ. हर्षवर्धन जैसे दिग्गज नेता मुख्यमंत्री बनने के सबसे प्रबल दावेदार थे। 

इसे भी पढ़ें –

Delhi New CM & Ministers List: रेखा गुप्ता समेत 7 विधायक आज लेंगे शपथ, कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट सामने आई

Delhi New CM: रेखा गुप्ता का आज होगा राजतिलक, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल

Big Breaking: दिनदहाड़े पार्षद पत्नी का चैन स्क्रैचिंग कर नकाबपोश फरार…!