सरगुजा के 9 खिलाड़ी करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, 8वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप में पंजाब में दिखाएंगे दमखम

अम्बिकापुर। 8वीं गतका नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 27 अगस्त तक पंजाब के संगरूर में किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम भी हिस्सा लेगी। सरगुजा जिले से 9 खिलाड़ियों का इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बालक वर्ग में रजत सिंह, अभिषेक शर्मा और आयुष्मान जबकि बालिका वर्ग में सुस्मिता, सरिता, नैन्सी, नंदिता, कशिश, और शुमन का चयन हुआ है। टीम के साथ सरगुजा के कृष्ण एक्का भी कोच के रूप में जाएंगे।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में गतका खेल को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार जारी हैं। पहली बार सरगुजा के 9 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

छत्तीसगढ़ गतका संघ की प्रदेशाध्यक्ष सिमरन सिंह ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ टीम के सिलेक्शन ट्रायल में 80 खिलाड़ियों को चुना गया, जिसमें सरगुजा के 9 खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह नेशनल चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए नेशनल गेम्स और खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका होगा।

चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर इंजीनियर सोमनाथ सिंह, सरगुजा गतका संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह टुटेजा, आकाश दीप सेठी, अमितेश पाण्डेय, पपिन्दर सिंह, खुशबु गुप्ता, प्रियंका पैकरा, प्रज्ञा मिश्रा और रागिनी अगरिया समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Random Image