बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबकर 13 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पिपलोदी जोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 13 से अधिक बारातियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव से राजगढ़ के पीपलोदी के समय कुलामपुरा गांव में बारात आ रही थी। इसी दौरान पीपलोदी जोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में सवार करीब 25 लोग सवार थे। जिनमें से 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जिसकी पुष्टि राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल के द्वारा की गई है।

वहीं घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा सहित कालीपीठ व राजगढ़ कोतवाली थाना और राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की वजह अंधेरा बताया जा रहा है। अंधेरे की वजह से ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

मध्य प्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार भी घटना की जानकारी लगने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और वहां घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर एसपी को भी घायलों के उपचार को लेकर निर्देश दिए। मोर्चरी रूम में रखवाए गए सभी मृतकों के शव। राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि सभी लोग बाराती थे और शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। अस्पताल में हादसे के बाद चीख पुकार मची है।

इन्हें भी पढ़िए –फिर आग उगलेंगे सूर्यदेव: इन 8 राज्यों में भीषण लू की चेतावनी, मौसम विभाग ने घरों में रहने की दी सलाह; जानिए- आपके इलाके का हाल

Toll Tax: आज से बढ़ेंगी टोल टैक्स की दरें, हाइवे पर सफर करना अब होगा महंगा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ

Gold-Silver Price: हर दिन चौंका रहे सोना-चांदी के दाम, जानिए आज 1-1 ग्राम सोना-चांदी के ताजा भाव

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश शुरू, विभाग ने 30 जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया…