कोरोना का अंत नहीं दिख रहा… संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की चेतावनी.. पढ़िए पूरी ख़बर

फ़टाफ़ट डेस्क। दुनियाभर में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाईं हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने कोरोना को लेकर चेतावनी दी हैं। संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल गुटेरेस ने कहा कि कोरोना वायरस का अंत नहीं दिख रहा है।

गुटेरेस ने कहा कि 10 लाख मौतों का आंकड़ा काफी हैरान करने वाला है। मृतक को लेकर उन्होंने कहा कि वे लोग पिता, मां, पत्नी, पति, भाई, बहन, दोस्त थे। और कहा कि बीमारी की क्रूरता की वजह से दर्द कई गुना बढ़ा गया हैं। संक्रमण के खतरे ने परिवारों को दूर कर दिया है। शोक मनाने या जिंदगी का जश्न मनाना दोनों ही असंभव हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने दुनिया में कोरोना के मृतकों की संख्या 10 लाख पहुंचने को दुखदायी बताया। कोरोना संक्रमण फैलने से नौकरी खोने, पढ़ाई और जिदंगी को नुकसान पहुंचने को नुकसान पहुंचाने का अंत नहीं रहा है।