भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफ़ा, अब 1 लाख की FD पर मिलेगा इतना मुनाफा, जानिए…

SBI FD Scheme 2023: इस आधुनिकता के युग में लोग कितना कमा रहे हैं मान्य नहीं होता हैं, बल्कि लोग कितना बचा रहे हैं, यह मान्य होता हैं। तो हम आपको इस लेख बताएंगे एक ऐसे प्लान के बारे में जिसमें आप निवेश कर, अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हम बात करने वाले हैं सीबीआई की FD योजना की, जी हां. एसबीआई ने अपने ग्राहकों के एक बड़ा और अधिक रिटर्न वाला प्लान लाया हैं। इस बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए RBI ने भी रेपो रेट में वृद्धि की हैं। रेपो रेट में वृद्धि होने के बाद कई बैंको ने अपनी फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की हैं। इसमें सरकारी से लेकर कई प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी शामिल हैं।


चलिए अब आते हैं प्वाइंट पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को FD में निवेश करने की सुविधा देता हैं। कोई भी व्यक्ति एसबीआई में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक अपना पैसा निवेश कर सकता हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृत कलश जमा योजना के तहत् FD पर आप 7.6 प्रतिशत ब्याज दर से रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हाल ही,में भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की हैं।

एसबीआई में कौन FD (Fixed deposit) खाता खुलवा सकता हैं.?

यदि आप एसबीआई FD प्लान लेने का विचार कर रहे हैं। तो एसबीआई में सावधि जमा (Fixed deposit) खोलवाने के लिए इसमें कोई भी आयु सीमा की लिमिट नहीं रखा गया हैं। 10 वर्ष के बच्चे से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा (Fixed deposit) का खाता ओपन करवा सकते हैं।

क्या आप अपना FD की अवधि से पहले पैदा ले सकते हैं? या खाता बंद कर सकते हैं?

जी, हां. ऐसा कर सकते हैं। आप किसी भी समय अपना Fixed deposit खाता बंद कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए कुछ शर्त रखा गया हैं। आपको कुछ पेनल्टी देना होगा। इसके बाद ब्याज में से पेनल्टी काट कर पूरी राशि वापिस कर दी जाएगी। अगर आपको कुछ पैसो की जरुरत हैं। तो आप अपने FD खाते में जमा राशि पर 90% तक लोन ले सकते हैं।

जानिए एसबीआई प्लान के बारे में –

रिपोर्ट में मुताबिक़, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया आम नागरिको को 1 साल से 2 साल की जमा अवधि पर 6.80% ब्याज दर दे रही हैं। इसी अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिको को 7.30% ब्याज दर मिलेगी। दूसरा प्लान में 2 साल से लेकर 3 साल की FD पर आम नागरिको को 7.00% ब्याज दर मिल रही हैं। तो वही, वरिष्ठ नागरिको को 0.50% अधिक ब्याज मिलेगा। यानि कि 7.50 फीसदी ब्याज दर दिया जाएगा।

इसी तरह तीसरा प्लान में 3 साल से 5 साल की जमा अवधि पर स्टेट बैंक आम नागरिको को 6.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिको को 7 फीसदी ब्याज का लाभ दे रहा हैं। अगर कोई 5 साल से लेकर 10 साल की FD करवाते हैं, तो आम नागरिको को 6.50% ब्याज दर मिलेगी। और वहीं इसी अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिको को 7.50 फीसदी ब्याज दर तय की गयी हैं।

कितना मिलेगा मुनाफा आपको/रिटर्न

एसबीआई कैलकुलेटर के मुताबिक, यदि आप 1 लाख रूपए 5 साल के लिए निवेश करते हैं। तो 6.5 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से परिपक्वता (जमा अवधि समाप्त होने पर) पर उसे 1,38,042 रूपए दिया जाएगा। वही, अगर कोई सीनियर सिटीजन 1 लाख रूपए 10 साल के लिए जमा करता हैं, तो उसे 7.5% ब्याज के हिसाब से 2,10,235 रूपए मिलेंगे।