प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम हैं। कई लोग उनके दीवाने हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं हैं। देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है।
इन तस्वीरों में प्रियंका स्विमसूट में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा धूप में लेटी हैं और उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका उसी पोज में हंसती हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

अपने पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘उम्मीद बनाम हकीकत। ‘ प्रियंका एक फोटो में जहां सेंशुअल एक्सप्रेशन्स दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो मुस्कुरा रही हैं।

प्रियंका के हर एक पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। प्रियंका के ये फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए हैं। अधिकतर फैंस प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रही हैं।