
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..भाजपा द्वारा मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर का काला झंडा दिखा युंका विरोध प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में युंका ने एसडीएम, एसडीओपी सहित थाना मैनपाट में ज्ञापन सौंपा है।
इस संबंध में युंका अध्यक्ष आशीष गुप्ता मंटू ने बताया कि भाजपा की सरकार ने चुनाव के दौरान जनता के लिए कई सारे वादे किये थे। जिसे सरकार बनने के बाद आज तक पूरा नही किया गया है। इसके अलावा पूर्व में कांग्रेस सरकार चलाये गए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। भाजपा सरकार की इस नीति से जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। भाजपा सरकार की गलत और अव्यवहारिक नीतियों से आज प्रदेश की जनता किसान युवा मजदूर सब परेशान है।
किसानों को समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद नही मिल पाने किसान परेशान है। खाद के लिए दर दर मारा फिर रहा है लेकिन सरकार हाथों पर हाथ धरे बैठी है। जिसके विरोध में युंका शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा द्वारा मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर का काला झंडा दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेगी।