अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में युवा कांग्रेस (युंका) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया. विधानसभा अध्यक्ष मंटू गुप्ता के नेतृत्व में युंका के करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh में खौफनाक वारदात, सोते बुजुर्ग पर हमला, आंख निकालकर फरार हुए हमलावर
इस दौरान युंका अध्यक्ष मंटू गुप्ता ने कहा कि आम लोगों के बीच रक्तदान को लेकर कई तरह के भ्रम व्याप्त हैं, जैसे रक्तदान करने से शरीर कमजोर हो जाता है, जबकि यह पूरी तरह गलत धारणा है. उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में मौजूद अशुद्धियां बाहर निकलती हैं और नया रक्त तेजी से बनता है, जिससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की.
इसे भी पढ़ें –
25 हजार ज्योति कलश से जगमगाएगा महामाया धाम, नवरात्रि संग हिंदू नववर्ष का होगा भव्य आगाज़
Chhattisgarh: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटी स्कूली वैन, तीन बार लुढ़की; 10 बच्चे और शिक्षिका घायल
शिविर में मंटू गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, पार्षद अनमोल लकड़ा, मिनहाज खान, एमानुवेल लकड़ा, जमुना यादव और शरद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. रक्तदान के बाद सभी दाताओं को प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर तहसीलदार रुपाली मेश्राम, बदरुद्दीन इराकी, जिला महामंत्री युंका राहुल गुप्ता, मैनपाट युंका अध्यक्ष श्रवण यादव, नरेंद्र यादव, क्षितिज गुप्ता, साजिद खान, बॉबी वाधवा, मनोज यादव, अजय सोनी, दिलेश तिग्गा, पूर्व सैनिक नरेश गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित रहे.
