सूरजपुर। नगर सेना कार्यालय सूरजपुर परिसर में निर्मित हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिला सेनानी महोदय के सहयोग एवं मार्गदर्शन में समस्त महिला-पुरुष हवलदार, नायक, लांसनायक, फायर एवं नगर सैनिकों के संयुक्त प्रयास से यह कार्य संपन्न हुआ है। मंदिर के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे से होगी, जिसमें वेदी पूजा, नगर भ्रमण, फलाधिवास, अन्नाधिवास एवं जलाधिवास के बाद विधिवत प्राण प्रतिष्ठा पूजा संपन्न कराई जाएगी। पूजा संपन्न होने के बाद सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही अन्नाधिवास हेतु श्रद्धालु अपने घर से चावल लाकर सहयोग कर सकते हैं तथा जो भी श्रद्धालु हवन करना चाहते हैं, वे भी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
