बाल दिवस के अवसर पर आयोजित हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिता

सीतापुर (फटाफट न्यूज़) – अनिल उपाध्याय

Ambikapur News :- बाल दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं पं जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच कुर्सी दौड़ चॉकलेट दौड़ चम्मच दौड़ एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों को मिष्ठान के साथ कलम देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।

IMG 20221114 WA0046

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य छत्तर सिंह पैंकरा राजेश्वर कुजूर दिनेश बंजारा मिथिलेष तिवारी नितिन पैंकरा पन्नालाल अशोक पटेल मुकेश गुप्ता तेजकुमार सुनील राजपूत जे पी केरकेट्टा मुन्नाराम जगमनी पैंकरा रचना सोनी मंजुला गुप्ता सुप्रिया ढोके जया सिंह रूपलता गुप्ता नेहील सिंह आकांक्षा सिंह अंकिता गुप्ता सुषमा लकड़ा संध्या वर्णीता सीमा दिव्या कुजूर संगीता केरकेट्टा भ्रामरी कीर्ति किरण आशो भगत रंजना मेम एवं सुमित्रा मेम उपस्थित थे।