सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की रथयात्रा पहुँची नगर में, कई लोग बने भाजपा के सदस्य

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..भाजपा की देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत नये लोगों को सदस्य बनाने भाजपा की रथयात्रा नगर पहुँची। नगर आगमन पर भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत पश्चात भाजपाइयों के नेतृत्व में रथयात्रा बस स्टैंड पहुँची। जहाँ नए लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान काफी संख्या में लोगो ने स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर रथयात्रा प्रभारी जयराम दास प्रदेश मंत्री भाजयुमो, सहप्रभारी अंकित शर्मा, संजीव वर्मा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राजकुमार गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, भाजयुमो अध्यक्ष इलू गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, संकेत गुप्ता, किशन उपाध्याय, करण दास, ओमप्रकाश गुप्ता, विकास एक्का, आशीष गुप्ता, अजित गुप्ता आदि उपस्थित थे।