लूडो खेलते भिड़े दो पड़ोसी.. चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

रायपुर। राजधानी में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने पड़ोसी की चाकू घोपकर हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम खिलेश्वर साह 20 जो पेशे से ड्रायवर है।

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के नरदहा गांव की है। आरोपी खिलेश्वर अपने पड़ोसी कामदेव ढीवर 24 के साथ लूडो खेल रहा था। खेल खत्म होने के बाद पुराने पैसे के लेनदेन को लेकर खिलेश्वर का कामदेव के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा कि खिलेश्वर ने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से उस पर हमला कर दिया।

घटना मे पीड़ित कामदेव ढ़ीवर के कमर पर चोट लगी थी, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल मेें इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गयी।

परिजनों की शिकायत पर आरोपी खिलेश्वर साहू को विधानसभा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।