
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..घर से साइकिल में घूमने निकले दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी साइकिल से घूमते हुए तालाब के पास जा पहुँचे। जहाँ साइकिल धोने के बाद दोनों बच्चे तालाब में उतर गए और गहरे पानी मे डूबने लगे। जब तक आसपास मौजूद लोग उन्हें बचा पाते दोनों गहरे पानी मे डूब चुके थे। लोगो ने दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और घरवालों को इसकी सूचना दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुँच घरवाले दोनों को लेकर कांसाबेल हॉस्पिटल पहुँचे। जहाँ बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया। घरवाले दोनों बच्चों को लेकर अंबिकापुर के एक निजी हॉस्पिटल में पहुँचे। लेकिन इससे पहले ही दोनों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बच्चों की मौत के बाद माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। वही गांव में मातम छा गया है।
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार ग्राम केरजु बाजारपारा निवासी संजय अग्रवाल के नौ वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल एवं नवीन अग्रवाल के सात वर्षीय पुत्र आरव अग्रवाल शाम पांच बजे करीब अपनी अपनी साइकिल से घूमने निकले थे। घूमते हुए दोनों बच्चे गांव के मुख्य मार्ग से लगे तालाब के पास जा पहुँचे। संभवतः वहाँ दोनों अपनी साइकिल धोने तालाब में उतरे थे। जहाँ दोनों अपनी साइकिल धोने के बाद खेल खेल में गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। जब तक आसपास मौजूद लोग दोनों को बचा पाते तब तक दोनों बच्चे तालाब में डूब चुके थे। लोगो ने बड़ी मुश्किल से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और घरवालों को इसकी सूचना दी।
सूचना के बाद बच्चों के घरवाले मौके पर पहुँचे और आनन फानन में दोनों को लेकर जशपुर जिले के कांसाबेल हॉस्पिटल पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने उपचार से पहले ही दोनों बच्चों के मौत की आशंका जता दी थी। डॉक्टर के आशंका के बाद भी घरवालों का मन नही माना और वे दोनों बच्चों को लेकर अम्बिकापुर के एक निजी हॉस्पिटल पहुँचे। लेकिन घरवालों के अथक प्रयासों के बाद भी दोनों बच्चों को नही बचाया जा सका। इस घटना में मृत अंश अपने घर का इकलौता चिराग था।वही आरव का एक दो वर्षीय छोटा भाई और है।
इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है वही पूरे गांव में मातम छा गया है। मृत दोनों मासूम बच्चों का शव गांव में पहुँचने के बाद बड़े गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।