बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है. रेलवे के इस निर्णय से रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, गोंदिया और इतवारी रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
रेलवे प्रशासन के अनुसार नागपुर मंडल के बोरतलाव–दरेकसा खंड में समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य प्रस्तावित है. इस कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए 13-14 फरवरी को अप एवं डाउन लाइन पर तथा 13-14 मार्च 2026 को डी-लॉन्चिंग हेतु ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके साथ ही तृतीय लाइन पर लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य भी किया जाएगा, जिसके कारण कुछ यात्री गाड़ियों को रद्द करना आवश्यक हो गया है.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh News: दो बाइकों की आमने-सामने ज़ोरदार टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत
रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू 13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू भी इन्हीं तिथियों में रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू 14, 15 फरवरी तथा 14, 15 मार्च 2026 को रद्द की गई है. वहीं गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू 13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू भी 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी.
इसके अलावा गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू, गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू, गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू तथा गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू भी 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को अस्थायी रूप से रद्द रहेगी.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh News: खाते में तीन लाख का ‘फर्जी कर्ज’, फिर विवादों के घेरे में सहकारी बैंक
Chhattisgarh News: 100 पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया, काम में लापरवाही पड़ी भारी
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल पैसेंजर ट्रेनें ही नहीं, बल्कि कुछ एक्सप्रेस गाड़ियां भी इस कार्य से प्रभावित रहेंगी. गाड़ी संख्या 18109 टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 13 फरवरी और 13 मार्च को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित किया जाएगा. वहीं गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस भी 13 फरवरी एवं 13 मार्च को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित रहेगी.
