
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार इंदिरा कल्याण एसेसेला (2011 बैच), निखिल अशोक कुमार (2019 बैच) और देवव्रत सिरमौर को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादले के तहत निखिल अशोक कुमार को गरियाबंद से स्थानांतरित कर कांकेर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं देवव्रत सिरमौर को गरियाबंद जिले की कमान सौंपी गई है और उन्हें नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा इंदिरा कल्याण एसेसेला को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक, सशस्त्र बल उत्तरी रेंज सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।





