Surguja: स्वास्थ्य केंद्र में मरीज ने तोड़ा दम, इधर पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी की हुई ये हालत, अस्पताल में मचा हड़कंप

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..देर रात तबियत खराब होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता की मौत की खबर सुन हॉस्पिटल में मौजूद बेटी सदमे में आकर बेहोश हो गई। दो घँटे तक चले उपचार के बाद जब उसे होश आया। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उपचार के दौरान घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।    

Random Image

इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भिठुवा निवासी 55 वर्षीय बालक राम कंडरा को पेट दर्द की शिकायत थी। जिसे उपचार के लिए देर रात परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ भर्ती करने के बाद चिकित्सक की देखरेख में मरीज का उपचार चल रहा था। सुबह तक मरीज की हालत में काफी सुधार था। लगभग 10 बजे के करीब मरीज की तबियत बिगड़ने लगी थी। पेट मे गैस बनने की वजह से उसे घबराहट महसूस होने लगा था। मरीज की हालत देखते हुए उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखकर उपचार किया जा रहा। इसके बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नही हुआ और आखिरकार इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया।

मरीज की मौत की खबर सुनते ही वहाँ मौजूद उसकी बेटी सदमे में आकर बेहोश हो गई। मरीज की मौत से शोक में डूबे परिजन बेटी की ये हालत देख घबरा उठे। काफी देर बाद भी जब उसे होश नही आया। तब चिकित्सक की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया। इस दौरान परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उपचार के दो घँटे बाद जब लड़की को होश आया, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उपचार के दौरान घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

इस संबंध में डॉ एसएन पैंकरा ने बताया कि मरीज की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। इससे पहले भी मरीज को दिल का दौरा पड़ चुका था।