
अम्बिकापुर…नगर निगम दफ्तर में उस समय अफरा -तफरी का माहौल निर्मित हो गया..जब धुएं की गुबारों के साथ आग की लपटे हवा में उठने लगी..और समय रहते दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया..हालांकि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है..लेकिन पुख्ता कारणों का पता लगाने जांच की जायेगी!..
दरअसल रोज की तरह कार्यालयीन समय में नगर निगम अंबिकापुर में कामकाज शुरू हुआ ही था..की अचानक आग की लपटे देख ..दफ्तर में मौजूद कर्मचारी हरकत में आये..दमकलकर्मियों को सूचना दी गई..जिसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया!..
जानकारी के मुताबिक आग नगर निगम के लोक निर्माण शाखा में लगी थी.. जहां फाइलों के साथ -साथ कुर्सी टेबलों और कंप्यूटर जैसे आधुनिक उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया..हालांकि की आगजनी से हुई क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है!.