नोटबंदी के संकट में आम लोगो का भाजपा करेगी सहयोग

अम्बिकापुर 

Random Image

काले धन व भ्रष्टाचार पर अंकुष लगाने हेतु केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लिए गए 500 व 1000 के नोट बन्दी के ऐतिहासिक फैसले के बाद बैंकों, डाकघरों व एटीएम के बाहर कतारों में लगी आम जनता की भीड़ को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आज भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भारतीय जनता पार्टी व सभी मोर्चा पदाधिकारीयों की बैठक आहुत की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देष देते हुए भाजपा प्रदेष मंत्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रहित में लिए गए फैसले से आम जनता की परेषानीयों को भाजपा कार्यकर्ता हर संभव दुर करने का प्रयास करें। कतार में लगी आम जनता को पानी बिस्कीट, दवाईयां सहित अन्य सहायता उपलब्ध कराने हेतु भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन से जुटें साथ ही दिव्यांग बुजुर्ग व महिलाओं हेतु अलग व्यवस्था व सुविधाएं बैंक प्रबंधन से बात कर सुनिष्चित करा क्रियान्वित करें। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अनुराग जी ने उपरोक्त कार्यों को जिम्मेदारी से निर्वहन करने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, विनोद हर्ष, संतोष दास, कैलाष मिश्रा, रमेष जायसवाल, मधुसुदन शुक्ला, मनोज गुप्ता, निष्चल प्रताप सिंह, जफर खान, संजय सोनी, मनोज कंसारी, प्रेमानंद तिग्गा, अषोक सोनवानी, अनुप टोप्पो, रोजलिया तिग्गा, जीतेन्द्र सोनी, विकास वर्मा, श्वेता गुप्ता, अवधेष सोनकर, आकाष गुप्ता, निरंजन राय, गोलु यादव, अल्पना मिश्रा, बृजेष मिश्रा, दीपक सिंह झुले, रामजनम पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।