शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी देने एबीईओ संग विद्यालय पहुँचे तहसीलदार!

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..पढ़ाई के साथ स्कूली बच्चों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने एबीईओ संग तहसीलदार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँचे। जहाँ उन्होंने स्कूली बच्चों को सरकार की मनरेगा योजना मुद्रा लोन कृषि लोन बी वन नक्शा खसरा वन अधिकार प्रमाण पत्र जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस नवाचार का उद्देश्य स्कूली बच्चों को शासन की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं के बारे में जागरूक करना है।

Random Image

इस कार्यक्रम की शुरुआत शुरुआत विधायक रामकुमार टोप्पो के दिशानिर्देश में किया गया है। जिसे सार्थक करने अधिकारी एक अभियान के तहत स्कूलों में जाकर बच्चों को पढाई के साथ योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे है। इसी क्रम में तहसीलदार रामराज सिंह, एबीईओ महेश सोनी संग शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर पहुँचे। जहाँ तहसीलदार ने राजस्व विभाग से संबंधित जानकारी छात्रों से साझा किया। उन्होंने छात्रों को जमीन से संबंधित बी वन नक्शा खसरा वन अधिकार प्रमाण पत्र समेत आपसी तालमेल से भूमि संबंधी प्रकरण निपटाने के बारे में बताया। एबीईओ महेश सोनी ने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के टिप्स दिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा पाना एक तपस्या के समान होता है।जिसमे हम शिक्षित होने के साथ व्यवहारिक ज्ञान एवं संस्कारों को अपने अंदर जागते हैं। जो आगे चलकर हमे समाज मे एक प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाती है। लोग हमारे द्वारा बताए गए बातों का अनुशरण करते है। इससे पूर्व नायब तहसीलदार रामसेवक पैंकरा भी स्कूल में जाकर बच्चों के बीच विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया था।

इस संबंध में एसडीएम रवि राही ने बताया कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ वैधानिक ज्ञान की जानकारी मिल सके। इसजी उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत सभी विभाग के अधिकारी स्कूलों में जायेंगे और बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा बच्चों को संबंधित विभाग की जानकारियों से भी अवगत कराया जायेगा। इससे बच्चों में शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों के बारे में जानने की ललक पैदा होगी। बच्चें मुखर होने के साथ आत्मनिर्भर बनेंगे।