Surguja: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीतापुर नगर में निकाला गया तिरंगा यात्रा!

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..आजादी के अमृत महोत्सव काल मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीतापुर नगर में तिरंगा यात्रा आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा जयस्तंभ चौक से प्रारंभ हुआ। जनपद उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल, एसडीएम रवि राही ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया।

Random Image

इस यात्रा के दौरान तिरंगे के साथ एसडीएम रवि राही, जनपद उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, बीइओ मिथिलेश सिंह सेंगर, एबीईओ महेश सोनी समेत शिक्षक एवं छात्रों ने इसमे भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा नगर का एक चक्कर लगाने के बाद जयस्तंभ चौक पर आकर समाप्त हुआ।

भाजपाइयों ने निकाला तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला। ग्राम काराबेल से शुरू हुआ तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए पूरे नगर भ्रमण के बाद विश्राम गृह में आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा अनिल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रभात खलखो, मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, नीरू मिस्त्री, रूपेश गुप्ता, अनीश यादव, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो इलू गुप्ता, किशन उपाध्याय, संकेत गुप्ता, विवेक चौहान, समीर बेहरा, विशाल गुप्ता, विकास गुप्ता, करन दास समेत काफी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240813 wa00053310187432081912791