सरगुजा: खेत से घर लौट रही महिला पर मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली



सीतापुर/अनिल उपाध्याय: खेत से घर जा रही 55 वर्षीय महिला की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। अकस्मात हुई इस घटना से मृत महिला के घर मे मातम पसर गया है।

जानकारी अनुसार थाना सीतापुर के गांव कतकालो ढकनापारा में गाज की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला सोनमतिया तिर्की पति बिनकर तिर्की की मौत हो गई।महिला दोपहर 1 बजे के आसपास खेत से घर जा रही थी।

इसी बीच गाज ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अकस्मात हुए इस घटना से मृतिका के घर मे मातम पसर गया है।