
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के तहत शासकीयकरण करने का वादा पूरा नही होने पर सचिव संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। सचिव संघ का कहना है हम हर सरकार में ठगे जाते है। चुनाव से पहले हमसे शासकीयकरण का वादा सभी करते है। सरकार बनते ही अपने किए वादे से मुकरने लगते है। अब ऐसा नही होगा जब तक हमारी मांग पूरी नही होती ये आंदोलन जारी रहेगा।
इस संबंध में सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजन राम ने बताया कि सन 1995 से कार्यरत सचिवों को मोदी की गारंटी के तहत शासकीयकरण करने का वादा किया गया है। शासकीयकरण कि अभाव में हम सारे सचिव अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह शासन के लाभ से वंचित हो जाते है। जिसकी वजह से सचिवों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बार सचिव संघ की लड़ाई आर पार की है।जब तक हमारी मांग पूरी नही हम आंदोलन जारी रखेंगे।
इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान संजय यादव, युवराज गुप्ता, श्यामाचरण केहरी, बसंत दास, विश्वनाथ राम, केश्वर राम, सतीश सोनी, त्रिलोचन राम, लोभन एक्का, शक्ति सिंह, कुंती तिग्गा, पुपेन टोप्पो, तुला पैंकरा, मनबोध यादव, त्रिलोचन यादव, लक्ष्मण राम समेत काफी संख्या में सचिव उपस्थित थे।